Vishwa Hindi Diwas 2024 आज पूरे देश में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। क्योकि यह दिन कुछ खास दिन है । विश्व हिंदी दिवस का मनाने का उद्देश्य हिंदी को प्रचारित और प्रसारित करना है। भारत में हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में हिंदी भी है।
विश्व भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। दुनियाभर में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के मकसद से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।
हिन्दी दिवस का उद्देश्य :-
विश्व हिंदी दिवस मनाने का मकसद दुनिया के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधना भी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह भाषा अपनी उपयोगिता साबित कर रही है।हिन्दी भाषा की लोकप्रियता बहुत ही प्रचलित है यह करोड़ों भारतीयों के संपर्क और आपसी संवाद की भाषा है। हालांकि, विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में फर्क है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। दूसरी ओर विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होता है।
14 सितंबर,1949 को देश की संविधान सभा ने सर्वसम्मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। ऐसे में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दौरान हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। हिंदी पखवाड़ा के दौरान मंत्रालयों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनमें हिंदी अनुवाद, हिंदी श्रुतलेखन, हिंदी कविता पाठ इत्यादि शामिल हैं।विश्व हिन्दी दिवस को मनाने का अपना अलग ही अंदाज रहा है क्योकि इस दिवस को मनाने मे पूरे देशवासी गर्व महसूस करते है।