लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त जारी, पात्र महिलाओं के खातों में आएंगे राशि

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है लाड़ली बहना योजना के सभी पात्र महिलाओ को इसका फायदा मिलेगा | अब तक इस योजना के अंतर्गत 10वीं किस्त महिलाओं के खाते में जारी कर दी गई है। प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने मार्च माह में महाशिवरात्री और होली जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से प्रदेश की लाड़ली बहनों के एकाउंट में 10 मार्च की जगह 1 मार्च को ही उनके खाते में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। जिससे वह इस महाशिवरात्रि व होली त्योहार को खुशी खुशी मना सके | उस समय उसे किसी प्रकार से पैसों कि तंगी न हो | मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने इसी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया था | लाड़ली बहनों के खाते में 10वीं किस्त के रूप में कुल 1576 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। इसमें लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1250 रुपए की राशि भेजे गई है। सचमुच इस योजना ने महिलाओ के चेहरा मे खुशी का वह आभा झलक लाया है मानो उसे इस दिन का बेसब्री से इंतजार था |

लाडली बहना योजना का उद्देश्य :-

लाड़ली बहना का उद्देश्य सभी  महिलाओ को आर्थिक रूप मे सहायता प्रदान करना है क्योंकि जब तक हमारी माता – बहने आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा तब तक किसी भी राज्य के महिलाओ का विकास नहीं हो सकता  है | इस योजना  का उद्देश्य महिलाओ को  वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनाना है |आज भी बहुत सारे महिलाये समाज मे पिछड़ी हुई है उनका पिछड़ी जाने का कारण यह है महिलाओ को महत्ता नहीं दिया जाता है | इसी भावनायो को दूर करने के लिए इस योजना का पादुर्भाव किया | इस योजना के अंतर्गत  सभी पात्र महिलाओं को ₹1250 रूपए प्रति माह दिए जाते हैं।

लाड़ली बहना योजना का लाभ कौन ले सकता है :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ का मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना जरूरी है |
  • विधवा ,विवाहित, तलाकशुदा व परित्यक्ता भी इस योजना के लिए पात्र है |
  • इस योजना का लाभ लेने के महिलाओ का उम्र 21 वर्ष व 60 वर्ष से कम होनी चाहिए |
  • अविवाहित महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है |

लाड़ली बहना योजना भुगतान की स्थिति कैसे चेक करे :-

दोस्तों इस लेख मे जानने वाले है की लाड़ली बहना योजना की भुगतान की कैसे चेक करते है –

  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत 10वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल साइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फिर लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन और भुगतान की स्थिति देखें विकल्प  पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको यहां पर लाड़ली बहना का आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. डालना है और इसके बाद आपको कैप्चा कोड डाल देना है और ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी आपको ओटीपी डालकर वेरीफाई कर देना है।
  • इसके बाद खोजें पर क्लिक कर देना है।
  • फिर इसके  बाद आपके सामने आपका पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपकी सारी डिटेल्स होती  है।
  • यहीं पर आपको भुगतान की स्थिति नाम से एक ऑप्शन मिलता है तो आपको इसी आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप यहां पर अपना लाडली बहना योजना का पेमेंट चेक कर सकते हैं।

 

 

Leave a Comment