Mahtari Vandana Yojana महतारी वंदना योजना यह राज्य सरकार द्वारा चलाई जानी वाली कल्याणकारी योजना है जो हमारी माता बहनों के लिए लायी गई है जिससे की उनके आर्थिक स्थितियों मे सुधार व आत्मनिर्भर और सशक्त हो | जिस प्रकार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना है उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना की शुरुआत की गई क्योंकि भाजपा सरकार ने चुनाव परिणाम से घोषणा किया था की अगर वह इस चुनाव मे विजयी होगा तो इस योजना की शुरुआत करेगा | इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओ को दिया जायेगा जो इस योजना के लिए पात्र होंगे | आइये इस लेख के माध्यम से हम इसके बारे मे विस्तार से जाने |
महतारी वंदन योजना क्या है ?
महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) यह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है | यह योजना हमारे माता – बहनों के लिए एक प्रकार से वरदान है | महिलाओ के आर्थिक स्थितियों को सुदृढ़ बनाने हेतु लाया गया है | इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओ को ₹1000 हर माह उनके खाते डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजे जायेंगे |
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के लिए इन योग्यताओं का होना ज़रूरी है :-
- आवेदिका (महिला ) छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष से होनी चाहिए |
- महिला विवाहित होनी चाहिए |
- विधवा, तलाकशुदा, या परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं |
- आवेदिका किसी भी प्रकार के सरकारी शासकीय पद पर नहीं होना चाहिए |
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य :-
योजना का उद्देश्य महिलाओ के आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना है |
महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है |
महिलाओ को सशक्त व स्वालम्बी बनाना है |
महिलाओ को अपने दैनिक आवश्यक चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
Mahtari Vandana Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए सभी जरुरी दस्तावेज होना चाहिए :-
- महिला का आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्वयं का बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mahtari Vandana Yojana Offline Apply Kaise Kare 2024
Mahtari Vandana Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गयी सभी निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- Mahtari Vandana Yojana में ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए महिला को सबसे पहले अपने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, यह महिला एवं बाल विकास केंद्र के ऑफिस में जाना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- महतारी वंदन योजना के आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक पूछी गई जानकारी को भरना होगा।
- योजना से जुड़े सभी दस्तावेज शपथ पत्र के साथ आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होंगे।
- इसके आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा और वहां से रसीद ले लेनी होगी।
- इस प्रकार महिलाएं महतारी वंदन योजना में ऑफलाइन अप्लाई कर सकती हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
महतारी वंदना योजना की शुरुआत किस राज्य सरकार द्वारा किया गया ?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा इस योजना का शुरुआत किया गया |
महतारी वंदन योजना मे हर माह कितने रुपये दिये जाते है ?
महतारी वंदन योजना मे हर माह 1000 रुपये दिए जाते है |
महतारी वंदन योजना का अब तक कितना किस्त का राशि मिला है ?
महतारी वंदन योजना का अब तक 7 वी किस्त की राशि मिल गया है |